16 दिनों तक चलेगा अखंड शोभाग्य की प्रतीक गणगौर माता का पर्व, वैष्णो देवी मंदिर में विशेष पूजा
तीजणियां महिलाओं ने गवर पूजन और मंगल गीतों से मनाया त्यौहार
जोधपुर। मसूरिया में अखंड शोभाग्य की प्रतीक गणगौर पूजा का 16 दिवसीय कार्यक्रम बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। बालाजी रोड स्थित वैष्णो देवी माता जी के मंदिर में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी गणगौर उत्सव का आयोजन किया गया है। तिजणियां महिलाएँ परम्परागत मंगल गीतों के साथ पूरे हर्षोल्लास के साथ इस पर्व को मना रही हैं।
यह कार्यक्रम पिछले 12 वर्षों से लगातार आयोजित किया जा रहा है। इस वर्ष भी गवर पूजन और गणगौर गीतों का आयोजन किया गया। इस वर्ष ईश्वर (शालू राठी) ने गवर माता (लक्षिता लद्धर) का किरदार निभाया। गायत्री राठी ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी कार्यक्रम में भारी उत्साह और धूमधाम देखने को मिला।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएँ शामिल हुईं। इनमें निकिता गांधी, मीना राठी, सजनी चाँडक, निकिता राठी, संगीता बलदेवा, शिल्पा मुथा, संगीता मूंदड़ा, कांता झवर, भगवती भूतड़ा, कविता लद्धर, ईशा लद्धर, मोनिका लद्धर, सारिका जाजू, सरोज बूब, पिंकी डांगरा, आनंदा बट्टू और सीमा चाँडक सहित कई अन्य महिलाएँ उपस्थित रहीं। सभी महिलाओं ने मिलकर इस पर्व को सफल बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।
Post A Comment:
0 comments: