लूणी पुलिस पर डम्पर से टक्कर, सरकारी वाहन क्षतिग्रस्त, तीन पुलिसकर्मी घायल
जोधपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अशोक कुमार प्रजापत को न्यायिक हिरासत में भेजा गया
जोधपुर। अवैध बजरी खनन और परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। 21 दिसंबर, 2024 को लूणी पुलिस ने एक बजरी से भरे डम्पर को रोकने का प्रयास किया, जिस पर डम्पर चालक ने पुलिस की गाड़ी को जानबूझकर टक्कर मार दी। इस घटना में तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए और सरकारी बोलेरो गाड़ी पलटकर क्षतिग्रस्त हो गई।
घटना का विवरण देते हुए पुलिस ने बताया कि सुश्री सुलोचना उनियार टीम के साथ सरकारी बोलेरो आरजे 19 यूसी 6520 में अवैध बजरी खनन की रोकथाम हेतु भटिण्डा क्षेत्र में गश्त कर रही थीं। उन्हें एक बजरी से भरा डम्पर आर जे -19 जी एच 4857 पाबुपूरा भाटान की तरफ से आता हुआ दिखाई दिया। पुलिस को देखकर डम्पर चालक ने डम्पर को रोड से किनारे ले जाकर आधी बजरी खाली की और फिर पाबुपूरा भाटान की ओर भागने लगा।
पुलिस ने डम्पर को रोकने का प्रयास किया, लेकिन चालक ने जानबूझकर तेज गति से डम्पर चलाते हुए सरकारी बोलेरो को टक्कर मार दी। इससे बोलेरो सड़क से नीचे उतरकर पलट गई। इस घटना में चालक बाबुलाल कानि और सुलोचना उनि को गंभीर चोटें आईं, जबकि कानि. किरोड़ीलाल मामूली रूप से घायल हुए।
डम्पर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए प्रकरण संख्या 298/2024 दर्ज किया। मामले में धारा 109, 121(1), 132, 303 (2) बीएनएस 2023, 3 पीडीपीपी एक्ट, और 4/21 एमएमआरडी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।
पुलिस ने डम्पर को जब्त कर लिया और ईनामी डम्पर मालिक अशोक कुमार प्रजापत (उम्र 38 वर्ष, निवासी बी 123 विवेक विहार योजना के यु एम भगत की कोठी जोधपुर) को गिरफ्तार कर लिया। उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। शेष मुलजिमों की तलाश जारी है।
यह कार्रवाई जोधपुर पुलिस आयुक्त, पुलिस उपायुक्त पश्चिम राजर्षि राज वर्मा, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त पश्चिम निशांत भारद्वाज, और सहायक पुलिस आयुक्त वृत बोरानाडा आनन्द सिंह राजपुरोहित आरपीएस के निर्देशन में की गई।
थानाधिकारी लूणी तेजकरण परिहार टीम ने इस कार्रवाई में अहम भूमिका निभाई। पुलिस टीम में गणपत लाल हैडकानि रामकरण, कानि. स्वरुपराम, गणपत लाल, मुकेश और मदन लाल शामिल थे।
Post A Comment:
0 comments: