शास्त्री नगर मंडल ने निकाली तिरंगा यात्रा, जिलाध्यक्ष राजेंद्र पालीवाल और शहर विधायक अतुल भंसाली ने किया सम्मानित
तिरंगा यात्रा में शामिल हुए पदाधिकारी और राष्ट्रभक्तों ने दिखाया देशभक्ति का जज्बा
जोधपुर। शास्त्री नगर मंडल, जोधपुर शहर विधानसभा क्षेत्र की ओर से आज एक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यह यात्रा सीमाओं पर देश की रक्षा करने वाले सैनिकों और #OperationSindoor (ऑपरेशन सिंदूर) की सफलता का जश्न मनाने के लिए निकाली गई।
मंडल अध्यक्ष अमित सिंघाटिया की अध्यक्षता में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। जिला अध्यक्ष राजेंद्र पालीवाल ने तिरंगा यात्रा को झंडी दिखाकर रवाना किया। शहर विधायक अतुल भंसाली ने तिरंगा रैली के समापन समारोह में धन्यवाद दिया।
इस तिरंगा रैली में पूर्व मंडल अध्यक्ष राकेश बागरेचा, पार्षद रेवत सिंह इंदा, रमेश प्रजापत डॉ रविंद्र परिहार, भागीरथ भादू, दयाराम भाटी, मीनाक्षी कोठारी, सावित्री गुर्जर, पूजा राठी, मंडल महामंत्री घनश्याम दास वैष्णव, शैतान सिंह सिसोदिया, उपाध्यक्ष कैलाश परिहार, संदीप नेगी, सुरेश गुर्जर, चंद्रेश राज लोढा, रमेश परिहार, उर्मिला भाटी, मोहन नायक, विक्रम सिंह चौहान, मंडल पदाधिकारी, शक्ति केंद्र संयोजक सहित बड़ी संख्या में राष्ट्र भक्तों ने भाग लिया।
Post A Comment:
0 comments: