Jodhpur Police's big campaign: 161 hotels, 88 dhabas and 2 dharamshalas raided, 5 suspects arrested.पुलिस का बड़ा अभियान:161 होटलों, 88 ढाबों पर छापा।

पुलिस आयुक्त के निर्देश पर चलाया गया व्यापक चेकिंग अभियान, अवैध गतिविधियों पर लगाम कसने का प्रयास

रात 8 बजे तक चले अभियान में कई संदिग्धों पर की गई कार्रवाई

जोधपुर। पुलिस आयुक्तालय ने अपराध और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए एक बड़ा अभियान चलाया। पुलिस आयुक्त राजेंद्र सिंह के निर्देशानुसार, 10 मई 2025 को शाम 6:00 बजे से रात 10:00 बजे तक जोधपुर शहर के विभिन्न होटलों, ढाबों और धर्मशालाओं में व्यापक चेकिंग अभियान चलाया गया।

यह अभियान समस्त वृत सहायक पुलिस आयुक्तों के नेतृत्व में चलाया गया, जिसमें सभी थानाधिकारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में होटल, ढाबा और धर्मशालाओं की चेकिंग करने के निर्देश दिए गए थे। पुलिस की अलग-अलग टीमों ने जोधपुर  आयुक्तालय जिला पूर्व और जिला पश्चिम में स्थित 161 होटलों, 88 ढाबों और 2 धर्मशालाओं की संघन चेकिंग की।

चेकिंग के दौरान आगंतुक रजिस्टरों की जांच की गई, CCTV  कैमरों की निगरानी व्यवस्था का जायजा लिया गया और कर्मचारियों के पुलिस वेरिफिकेशन पर जोर दिया गया। होटल, ढाबा और धर्मशाला संचालकों को किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने के निर्देश दिए गए और किसी भी प्रकार की गैरकानूनी गतिविधि को सख्ती से रोकने के लिए पाबंद किया गया।

इस अभियान के दौरान पुलिस थाना मंडोर ने 2 संदिग्ध अभियुक्तों को गिरफ्तार किया, जबकि महामंदिर पुलिस थाने ने 3 संदिग्ध अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। कुल मिलाकर 5 संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि यदि उनके आस-पास किसी भी प्रकार की गैरकानूनी, अनैतिक या अवैध गतिविधि जैसे अवैध शराब/मादक पदार्थों की बिक्री या संदिग्ध व्यक्ति की जानकारी हो, तो तुरंत संबंधित पुलिस थाने या पुलिस नियंत्रण कक्ष (100/112) या व्हाट्सएप नंबर 9530440800 पर सूचित करें।

Post A Comment:

0 comments: