अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर गायत्री देवी ट्रस्ट और दी संस्कृति फाउंडेशन ने किया आयोजन
पूर्व विधायक मनीषा पंवार सहित गणमान्य लोगों ने किया सम्मानित महिलाओं का अभिनंदन
जोधपुर। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया। गायत्री देवी ट्रस्ट और दी संस्कृति फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित "नारी शक्ति सम्मान 2025" कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली 51 महिलाओं को सम्मानित किया गया। यह समारोह चौपासनी हाउसिंग बोर्ड के पास लाल पुलिया स्थित प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र में आयोजित हुआ।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक मनीषा पंवार, प्रसिद्ध हैंडीक्राफ्ट व्यापारी हंसराज बाहेती, भाजपा के शहर जिला अध्यक्ष राजेंद्र पालीवाल और समाजसेवी सुरेंद्र राज् मेहता शामिल हुए। सम्मानित महिलाओं को दुपट्टा, स्मृति चिन्ह और प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।
गायत्री देवी ट्रस्ट के संस्थापक चंद्रशेखर अरोड़ा ने बताया कि यह सम्मान उन महिलाओं को दिया गया है जिन्होंने सामाजिक कार्यों में अहम योगदान दिया है। उन्होंने आगे बताया कि इस अवसर पर ट्रस्ट के 54 नए सदस्यों को समाज सेवा की शपथ भी दिलाई गई।
सम्मानित अतिथियों ने अपने संबोधन में महिला सशक्तिकरण के महत्व पर प्रकाश डाला और महिलाओं के कार्यों की सराहना की। कार्यक्रम के अंत में चंद्रशेखर अरोड़ा ने सभी अतिथियों और सम्मानित महिलाओं का आभार व्यक्त किया।
Post A Comment:
0 comments: