जोधपुर मंडल कार्यालय में हुआ भव्य आयोजन, महिलाओं को किया सम्मानित
नृत्य, गीत और फाग के रंगों से सराबोर रहा कार्यक्रम
जोधपुर। नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे एम्पलॉईज यूनियन, जोधपुर ने आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का हर्षोल्लास से आयोजन किया। यूनियन के मंडल कार्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम में महिला कर्मचारियों को सम्मानित किया गया और फाग महोत्सव का भी जश्न मनाया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में महामंत्री मुकेश माथुर और पूर्व जोधपुर शहर विधायिका मनीषा पंवार, साथ ही प्रोफ़ेसर पूजा राजपुरोहित रही। इन अतिथियों का साफ़ा, माला और मोमेंटो देकर सम्मान किया गया।
मुकेश माथुर ने अपने संबोधन में उपस्थित महिलाओं को महिला दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि महिलाओं को अपने बच्चों की शिक्षा पर विशेष ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि महिलाएँ जो भी दायित्व पाती हैं, उसे पूर्ण निष्ठा से पूरा करती हैं। उन्होंने यह भी बताया कि वेस्टर्न रेलवे यूनियन 1990 में पहली बार अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाने वाली यूनियन थी और तब से यह परंपरा लगातार जारी है।
मनीषा पंवार ने अपने भाषण में कहा कि एक महिला मां, बहन, भाभी के रूप में अनेक भूमिकाएँ निभाती है और उसे शब्दों में बयां करना मुश्किल है। उन्होंने कहा कि महिलाएँ आज हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं और भारत सरकार द्वारा 2001 में महिला सशक्तिकरण के लिए लागू किए गए कदमों से उन्हें शिक्षा, राजनीति और अन्य क्षेत्रों में समान अवसर मिल रहे हैं।
मंडल सचिव मनोज कुमार परिहार और मंडल अध्यक्ष महेन्द्र व्यास ने अपने संबोधनों में कहा कि रेलवे में महिलाएँ लोको पायलट, स्टेशन मास्टर, ट्रेन मैनेजर, ट्रैक मेंटेनर जैसे महत्वपूर्ण पदों पर कार्य कर रही हैं और देश के विकास में योगदान दे रही हैं।
कार्यक्रम में अर्पिता गुप्ता के नृत्य ने सबका मन मोह लिया। महिलाओं ने विभिन्न प्रकार की सेल्फी लीं और फागणिया ड्रेस में फाग महोत्सव का आनंद लिया। पंकज बिन्दास के फाग गीतों ने कार्यक्रम में चार चाँद लगा दिए।
कार्यक्रम में विजया व्यास, निर्मला विश्नोई, अंजुमन पठान, मनप्रीत, दीपिका, अमिता जैकब, अरुणा सोलंकी, बसन्ती, हरि चौहान, प्रिया चौहान, अरुणा, दीपिका गहलोत, नीतू नखारे, तरुणा, सरिता, प्रीति जादोन, प्रियंका, नीतू कंवर, उर्मिला चौहान, हेमलता, पिंकी, मुन्नी देवी, कुसुम गहलोत, प्रीतम, मनीषा, किरण शर्मा, निधि थानवी, पुष्पा, मूमल, अंजू पुरोहित, सृष्टि, पुष्पा कंवर, वीणा सर्राफ, रेणु भाटी, सरोज, दिक्षा, रमन कंवर, संतोष, लक्ष्मी, चंद्रा, नम्रता आदि महिलाओं और कई पुरुष कर्मचारियों ने भाग लिया। नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे एम्प्लॉईज यूनियन ने सभी महिलाओं को छाता देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन आशा खीची ने किया।
Post A Comment:
0 comments: