Raid on illegal hookah bar: one arrested, four detained. अवैध हुक्का बार पर छापा: एक गिरफ्तार, चार हिरासत में। जोधपुर पुलिस-डीएसटी की संयुक्त कार्यवाई

जोधपुर पुलिस और डीएसटी ने संयुक्त कार्रवाई में NH रेस्टोरेंट पर मारी छापेमारी, हुक्का पिलाते एक व्यक्ति गिरफ्तार

शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में चार अन्य को भी हिरासत में लिया गया

जोधपुर। पुलिस ने अवैध हुक्का बारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस आयुक्त राजेन्द्र सिंह और पुलिस उपायुक्त पश्चिम राजर्षि राज के निर्देशानुसार, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त निशान्त भारद्वाज और सहायक पुलिस आयुक्त वृत्त पश्चिम रविन्द्र बोथरा के सुपर विजन में, पुलिस थाना बासनी और डीएसटी पश्चिम की संयुक्त टीम ने शुक्रवार, 23 मई को NH रेस्टोरेंट, सांगरिया बाईपास पर छापा मारा। इस कार्रवाई में ग्राहकों को अवैध रूप से हुक्का पिलाते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया, जबकि शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में चार अन्य को हिरासत में लिया गया।

गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान राहुल दर्जी (25 वर्ष), निवासी पंचायत समिति के पीछे, शोभागपुरा, पुलिस थाना शोभागपुरा, उदयपुर (वर्तमान में क्लब एन.एच. सांगरिया बाईपास, पुलिस थाना बासनी, जोधपुर में रह रहा है) के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से अवैध हुक्का पिलाने में प्रयुक्त तम्बाकू फ्लेवर हुक्के और पाइप बरामद किए हैं।

हिरासत में लिए गए चार व्यक्तियों में प्रवीण कुमार (24 वर्ष), निवासी गांव बड़ी कलां, पुलिस थाना बिलाडा, जोधपुर ग्रामीण; शेरू (20 वर्ष), निवासी गांव कोड, पुलिस थाना थांवला, जिला नागौर; गोविन्द (20 वर्ष), निवासी बींजासर, पुलिस थाना चौहटन, जिला बाड़मेर और श्रवण (24 वर्ष), निवासी लाटरो की ढाणी, सांगरिया सालावास रोड, पुलिस थाना बासनी, जोधपुर शामिल हैं। इन सभी को धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार किया गया है।

यह कार्रवाई नितिन दवे (थानाधिकारी, पुलिस थाना बासनी) और पिन्टु कुमार (उपनिरीक्षक, प्रभारी डीएसटी टीम) के नेतृत्व में संचालित की गई। टीम में माध्वी (हैडकानि.), राम प्रसाद (हैडकानि.), भूपेन्द्रसिंह (हैडकानि.), दिनेश नायल (कानि.), नितिन विश्नोई (कानि.), सुरेश (कानि.), जसवन्तसिंह (कानि.), और सुनील (कानि.) भी शामिल थे।

पुलिस ने बताया कि यह कार्रवाई अवैध हुक्का बारों पर लगाम लगाने और शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए की गई है। आगे भी ऐसी कार्रवाइयाँ जारी रहेंगी।
Next
This is the most recent post.
Previous
पुरानी पोस्ट

Post A Comment:

0 comments: