Phagotsav celebrated with pomp in Shanti Priya Nagar. शांति प्रिय नगर में धूमधाम से मनाया गया फागोत्सव। राधा-कृष्ण झांकी ने बांधा समां।

महिला मंडल ने अमृतराम महाराज के सानिध्य में खेली पुष्प होली, राधा-कृष्ण झांकी ने बांधा समां

भक्तिमय गीतों और नृत्यों से सराबोर रहा फागोत्सव

जोधपुरकमला नेहरू नगर स्थित शांति प्रिय नगर कॉलोनी में महिला मंडल ने आज अमृतराम महाराज के पावन सानिध्य में एक भव्य और भक्तिमय फागोत्सव का आयोजन किया।  आयोजन में महिलाओं ने भरपूर उत्साह और उमंग के साथ भाग लिया।

सुमित्रा मुंदड़ा ने बताया कि कार्यक्रम में राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकी आराध्या-अभिमन्यु सोमानी ने सजाई थी।  महिलाओं ने राधा-कृष्ण के भक्तिमय गीतों पर पुष्प होली खेली और  नृत्य प्रस्तुत किए। पूरा माहौल भक्ति और आनंद से परिपूर्ण था। इस दौरान  द्रौपदी गोयल, शशि सिंह, चांद भुतड़ा, राधिका मुंदड़ा, सुशीला जाजू सहित कई महिलाओं ने बढ़-चढ़कर  हिस्सा लिया और कार्यक्रम को यादगार बनाया। सभी महिलाओं ने एक-दूसरे को रंगों और पुष्पों से रंगते हुए होली का जश्न मनाया। अमृतराम महाराज ने सभी को होली की शुभ कामनाएं देते हुए शांति और भाईचारे का संदेश दिया।

Post A Comment:

0 comments: