सारथी यूथ फाउंडेशन ने किया गौ सेवा का आयोजन, आमजन से जुड़ने की अपील
हरा चारा और पौष्टिक लड्डू खिलाकर किया गया गौ पूजन
जोधपुर। पाल रोड स्थित कन्हैया गौ-शाला में सारथी यूथ फाउंडेशन ने रविवार सेवा दिवस मनाया। संस्था के संस्थापक व अध्यक्ष देवेन्द्र गहलोत ने बताया कि इस सेवा दिवस के उद्देश्य से गौ माताओं को हरा चारा और पौष्टिक लड्डू खिलाकर उनका पूजन किया गया। गहलोत जी ने कहा कि हिन्दू धर्म में गौ माता को पूजनीय माना जाता है और उनकी सेवा से बड़े से बड़ा कष्ट दूर होता है। उन्होंने कहा कि शास्त्रों में और भगवान श्रीकृष्ण के जीवन में भी गौ सेवा का महत्व बताया गया है।
फाउंडेशन की जिलाध्यक्ष पूजा सुराणा ने बताया कि रविवार सेवा दिवस के अंतर्गत हर रविवार को विभिन्न सेवा कार्य किए जाते हैं। इनमें गौ सेवा के अलावा पक्षी सेवा, संतो की सेवा, वानर सेवा, वृद्धजनों की सेवा, अनाथ, नेत्रहीन, विकलांग और दिव्यांग बच्चों की सेवा, वस्त्रदान आदि शामिल हैं। सुराणा ने आम जनता से अपील की है कि वे इस पुण्य कार्य में अधिक से अधिक संख्या में जुड़ें। मिशन से जुड़ने के लिए हेल्पलाइन व्हाट्सएप नंबर 8384970970 पर संपर्क किया जा सकता है।
इस दौरान आबकारी निरीक्षक संपत सैन, जिला उपाध्यक्ष राधिका कानुंगा, जिला महासचिव लखपत परिहार, विजय लक्ष्मी हर्ष, मुरली सोनी, सुरेन्द्र सिंह तोमर, रामनारायण थिरोदा, ओमप्रकाश वर्मा, सत्यनारायण जीनगर, चंद्रप्रकाश और पुनित थिरोदा आदि गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
Post A Comment:
0 comments: