Women's Day and colorful Fagotsav on March 8 in Railway Union. रेलवे यूनियन में 8 मार्च को महिला दिवस व रंगारंग फागोत्सव।

महिलाओं के अधिकारों और सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से आयोजित होगा कार्यक्रम

पुष्प होली, सांस्कृतिक कार्यक्रम और जागरूकता अभियान

जोधपुरनार्थ वेस्टर्न रेलवे एम्पलॉईज यूनियन (NWREU)  महिलाओं के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को फिर से दर्शाते हुए, अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में 8 मार्च, शनिवार को एक भव्य कार्यक्रम आयोजित करने जा रहा है। यह कार्यक्रम यूनियन के मण्डल कार्यालय में आयोजित किया जाएगा, जहाँ महिला दिवस के साथ ही रंगारंग फागोत्सव भी मनाया जाएगा।

यूनियन की महिला पदाधिकारी विजया व्यास ने बताया कि इस वर्ष का कार्यक्रम महिलाओं को उनके अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूक करने, साथ ही रेलवे में सुरक्षा के महत्व पर जोर देने पर केंद्रित होगा। सुबह 11 बजे से शुरू होने वाले कार्यक्रम में पुष्प होली के साथ फाग महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। महिलाएँ चंग पर नृत्य भी करेंगी और गायक पंकज बिंदास एंड पार्टी अपनी प्रस्तुति से कार्यक्रम में चार चाँद लगाएँगे।

आशा खीची ने बताया कि कार्यक्रम में महिलाओं को रेल सुरक्षा और उनके अधिकारों के बारे में विस्तृत जानकारी दी जाएगी।  मण्डल सचिव मनोज कुमार परिहार ने इस अवसर पर लोगों से अपील की है कि वे होली रंगों के त्यौहार को हर्षोल्लास के साथ मनाएँ, लेकिन केमिकल युक्त रंगों से दूर रहें ताकि बच्चों की त्वचा को किसी भी प्रकार के नुकसान से बचाया जा सके।

महेन्द्र व्यास ने जल संरक्षण का आह्वान करते हुए कहा कि होली गुलाल और अबीर से मनाते हुए हमें जल बचाने के महत्व को ध्यान में रखना चाहिए। इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिला सशक्तिकरण और सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।

Post A Comment:

0 comments: