Jodhpur: Deadly attack on jewelers exposed, wanted accused arrested. जोधपुर: ज्वैलर्स पर हुए जानलेवा हमले का खुलासा, वॉन्टेड आरोपी गिरफ्तार।

पुलिस थाना सदर बाजार ने सुपारी लेकर हमला करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार, घटना में शामिल अन्य आरोपी पहले ही गिरफ्तार

आरोपी महेन्द्र सिंह राठौड उर्फ गिडा पिछले डेढ़ साल से था फरार, पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और मुखबिरों की मदद से किया खुलासा

जोधपुरपुलिस थाना सदर बाजार ने एक ज्वैलर्स पर हुए जानलेवा हमले का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में वॉन्टेड आरोपी महेन्द्र सिंह राठौड उर्फ गिडा को गिरफ्तार किया है। यह आरोपी पिछले डेढ़ साल से फरार चल रहा था और पुलिस उसे ढूंढ रही थी। 

यह घटना 7 अक्टूबर, 2023 की रात लगभग 10:15 बजे बाईजी का तालाब के पास हुई थी। प्रार्थी प्रवीण सोनी और उनके भाई अरविन्द सोनी ने 8 अक्टूबर को थाना सदर बाजार, जोधपुर में एक लिखित रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि 7 अक्टूबर की रात लगभग 10:15 बजे, वे और उनके बड़े भाई अरविंद सोनी अपनी दुकान बंद करके कार की ओर जा रहे थे, तभी बाईजी तालाब के पास 5-6 युवकों ने उन पर हमला कर दिया। हमलावरों के चेहरे पर रूमाल बंधे हुए थे और उनके हाथों में लाठी थीं। हमले में प्रवीण सोनी और उनके भाई अरविंद सोनी गंभीर रूप से घायल हो गए। अरविंद सोनी का पैर टूट गया था।

इस मामले में थाना बनाड़ में मुकदमा नंबर 143/2023 धारा 323, 341, 307, और 143 भादंवि के तहत मामला दर्ज किया गया था।

पुलिस आयुक्त राजेंद्र सिंह और पुलिस उपायुक्त आलोक श्रीवास्तव के निर्देशों के अनुसार, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त विरेंद्र सिंह और सहायक पुलिस आयुक्त मंगलेश चुण्डावत के सुपरविजन में, थानाधिकारी माणकराम विश्नोई के नेतृत्व में पुलिस टीम ने महेंद्र सिंह राठौड़ उर्फ गिडा की तलाश शुरू की। सूचना मिलने पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसे बाद में न्यायालय में पेश किया गया और केंद्रीय कारागृह जोधपुर में न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

पुलिस ने  घटना में शामिल आरोपी महेन्द्र सिंह राठौड उर्फ गिडा को दस्तयाब कर गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि यह आरोपी पिछले डेढ़ साल से फरार था और उसकी तलाश में माननीय न्यायालय से धारा 299 सीआरपीसी के तहत स्थाई गिरफ्तारी वारण्ट जारी किया गया था।  

पुलिस ने बताया कि घटना के मुख्य आरोपी नरेन्द्र सोनी ने अपने साले अरविन्द सोनी को सबक सिखाने के लिए महेन्द्र सिंह मनोहर को उसका पैर तोड़ने की सुपारी दी थी। महेन्द्र सिंह मनोहर ने इस काम के लिए महेन्द्र सिंह राठौड उर्फ गिडा और राजेन्द्र सिंह उर्फ राजा भईया को फिरोती दी थी। 

इससे पहले, पुलिस ने इस मामले में सीसीटीवी फुटेज और खुफिया जानकारी के आधार पर किशन सिंह इन्दा, भोम सिंह, महेंद्र सिंह मनोहर, राजेंद्र सिंह और मुख्य आरोपी नरेंद्र कुमार सोनी (ज्वैलर्स का जीजा) को गिरफ्तार किया था। एक किशोर को भी हिरासत में लिया गया था।

सोने के लेनदेन को लेकर रची गई थी साजिश, साले के पैर तोड़ने की दी गई थी सुपारी

पुलिस जांच में पता चला कि इस घटना के पीछे सोने के लेनदेन से जुड़ा विवाद था। नरेंद्र सोनी ने अपने साले अरविंद सोनी से पैसे मांगने और परेशान करने पर उसे सबक सिखाने के लिए महेंद्र सिंह मनोहर को अरविंद के पैर तोड़ने की सुपारी दी थी।  महेंद्र सिंह मनोहर ने अपने साथियों महेंद्र सिंह राठौड़ उर्फ गिडा और राजेंद्र सिंह के साथ मिलकर इस घटना को अंजाम दिया।

कार्यवाही में शामिल पुलिस टीमः-

1. माणकराम विश्नोई निरीक्षक पुलिस, थानाधिकारी पुलिस थाना सदर बाजार जोधपुर पूर्व।
2. कालुसिंह सउनि पुलिस थाना सदर बाजार जोधपुर पूर्व।
3. नेमीचंद सउनि पुलिस थाना सदर बाजार जोधपुर पूर्व।
4. पुखराज कानि० पुलिस थाना सदर बाजार जोधपुर पूर्व ।
5. महेश कुमार कानि० पुलिस थाना सदर बाजार जोधपुर पूर्व।
6. अकरम खॉन कानि० आसुचना अधिकारी पुलिस थाना उदयमंदिर जोधपुर पूर्व।
7. विकास कुमार कानि० पुलिस थाना सदर बाजार जोधपुर पूर्व।
8. धन्नाराम कानि० पुलिस थाना सदर बाजार जोधपुर पूर्व।
9. सुनिल कानि० पुलिस थाना सदर बाजार जोधपुर पूर्व।
Next
This is the most recent post.
Previous
पुरानी पोस्ट

Post A Comment:

0 comments: