Commendable effort of Giants Group of Royal Ladies: Organizing Breast Cancer Awareness Seminar. जायंट्स ग्रुप ऑफ़ रॉयल लेडीज़ का सराहनीय प्रयास।

100 से अधिक महिलाओं ने लिया भाग, विशेषज्ञों ने दी कैंसर से बचाव की जानकारी

निरुपा पटवा के नेतृत्व में आयोजित हुआ जागरूकता अभियान

जोधपुरआज के समय में स्तन कैंसर महिलाओं के लिए एक बड़ी चुनौती बनता जा रहा है। इसी को ध्यान में रखते हुए, जायंट्स ग्रुप ऑफ़ रॉयल लेडीज़ ने एक अनूठा कदम उठाया है। समूह की अध्यक्ष, निरुपा पटवा के नेतृत्व में, MDM (मथुरा दास माथुर) हॉस्पिटल के सहयोग से एक स्तन कैंसर और सर्विक्स कैंसर जागरूकता सेमिनार का आयोजन किया गया। इस सेमिनार में डॉक्टर विकास राजपुरोहित, डॉक्टर अंशुल माथुर (ब्रेस्ट कैंसर सर्जन) और डॉक्टर अन्नू राजपुरोहित (ऑन्कोलॉजिस्ट, टाटा मेमोरियल हॉस्पिटल) ने महिलाओं को इस जानलेवा बीमारी से बचाव के तरीके बताए।

सेमिनार में सौ से अधिक महिलाओं ने भाग लिया। डॉक्टर्स ने बताया कि 40 साल की उम्र से पहले ही नियमित जांच करवा लेना बेहद ज़रूरी है। यदि थोड़ी सी भी शंका हो तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए। 40 साल की उम्र से पहले की अवधि को गोल्डन पीरियड बताया गया, जिसमें जांच करवा लेना चाहिए। नहीं करवा पाने पर 40 की उम्र में अवश्य जांच करवाना चाहिए। डॉक्टर्स ने मैमोग्राफी और पैप स्मीयर टेस्टिंग जैसे जांचों पर ज़ोर दिया।

महिलाओं ने डॉक्टर्स से कई सवाल पूछे और अपनी सेहत को लेकर कई अहम जानकारियां प्राप्त कीं। उन्हें अपनी जीवनशैली में सुधार करने के सुझाव भी दिए गए। डॉक्टर्स ने बताया कि हर चार में से एक महिला स्तन कैंसर का शिकार हो रही है और इस बीमारी से बचाव के लिए जीवनशैली में बदलाव ज़रूरी है।  सेमिनार में HPV वैक्सीन के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई और महिलाओं को खुद अपने शरीर की जांच करने के तरीके भी सिखाए गए।

निरुपा पटवा ने MDM हॉस्पिटल के पूरे स्टाफ, डॉक्टर्स की टीम, अधीक्षक और सेमिनार में शामिल सभी महिलाओं को धन्यवाद दिया। सेमिनार में सचिव तारा सोलंकी, कोषाध्यक्ष संगीता कुम्भट और 100 से अधिक महिला सदस्यों ने भाग लिया। यह प्रयास स्तन कैंसर से होने वाली अकाल मृत्यु को रोकने में मील का पत्थर साबित हो सकता है, और इस जागरूकता अभियान को आगे बढ़ाने पर ज़ोर दिया गया।

Post A Comment:

0 comments: