समाजसेवा से जुड़े लोगों को मिली जिम्मेदारियां, कई नए पदाधिकारियों की नियुक्ति
केसरीचंद शर्मा के निर्देश पर हुआ विस्तार
जोधपुर। राजस्थान ब्राह्मण महासभा की जिला कार्यकारिणी का हाल ही में विस्तार किया गया है। प्रदेशाध्यक्ष केसरीचंद भंवरलाल शर्मा के निर्देशानुसार यह विस्तार किया गया है जिसमे समाजसेवा से जुड़े कई नए लोगों को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। जिलाध्यक्ष जगदीश गौड़ ने बताया कि इस विस्तार के साथ संगठन को और मजबूती मिलेगी और समाज के हित में बेहतर काम किया जा सकेगा।
प्रमुख महामंत्री सुरेश पारीक ने नियुक्तियों की जानकारी देते हुए बताया कि जगदीश गौड़ की कार्यकारिणी में पवन आसोपा को कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर आर.के. व्यास और ओम प्रकाश कांकर को नियुक्त किया गया है। जिला उपाध्यक्ष पद पर विशाल शर्मा, कैलाश जोशी, नरपत सांखी, गोविन्द पुरी, राधा कृष्ण त्रिपाठी, राजकुमार पारीक और नंदलाल सारस्वत को नियुक्त किया गया है। अनिल पारीक को जिला संगठन महामंत्री बनाया गया है।
जिला मंत्री के रूप में श्रीकांत पारीक, हर्षद उपाध्याय, जय किशन शर्मा, नरेंद्र बोहरा, महेश पुरोहित और योगेंद्र जोशी को नियुक्त किया गया है। अजय त्रिवेदी को मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। नियुक्त सभी पदाधिकारियों ने अपने पद की जिम्मेदारी निभाने का आश्वासन दिया है और संगठन के विकास के लिए पूर्ण सहयोग का भरोसा दिलाया है।
Post A Comment:
0 comments: