महिला उद्यमिता को बढ़ावा देने और आत्मरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने पर जोर
स्नेह मिलन और भोज के साथ मनाया गया कार्यक्रम
जोधपुर। लघु उद्योग भारती महिला इकाई जोधपुर महानगर ने आज अपनी मासिक बैठक का आयोजन किया। इस बैठक में स्नेह मिलन, भोज और महिलाओं के लिए आत्मरक्षा संबंधी कार्यशाला का आयोजन भी किया गया। कालिका पेट्रोलिग यूनिट वेस्ट की टीम ने महिलाओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाए।
महिला इकाई अध्यक्ष मोना हरवानी ने अतिथियों का स्वागत किया और महिला इकाई के उल्लेखनीय कार्यों और कार्यक्रमों के बारे में बताया। उन्होंने महिला उद्यमिता विकास, महिला स्वरोजगार और उद्योगों से संबंधित जानकारी साझा की। बैठक में संगठनात्मक विषयों, सदस्यता अभियान और आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा हुई, जिसमें "महिला उद्यमिता प्रोत्साहन मेले स्वयंसिद्धा" के आयोजन की योजना भी शामिल है।
महिला सदस्यों ने स्नेह मिलन सह भोज का आनंद लिया। कालिका पेट्रोलिग यूनिट वेस्ट की लक्ष्मी ने सार्वजनिक स्थानों पर आत्मरक्षा के बारे में जानकारी दी और सरकार की महिला हेल्पलाइन नंबर 1090 और राजकॉप सिटीजन ऐप के बारे में विस्तार से बताया।
कार्यक्रम में प्रान्त संयुक्त महासचिव बिन्दू जैन, उपाध्यक्ष इन्दुबाला अग्रवाल, कोषाध्यक्ष शिल्पा अग्रवाल, सहसचिव इन्दु चौपडा, नलिनी बंसल, कार्यकारिणी सदस्य निधिसिह, मीनाक्षी हर्ष, भावना मोटवानी, ममता मनानी, सदस्य वाणी गुरूप्रेक्षा, रूचिका लीला, हार्दिका गहलोत, वर्षा गहलोत, सुमित्रा पुनार, मंजू मेवाडा, प्रेमवती डां संतोष, लक्ष्मी राठी, इंदिरा शर्मा, सुनीता बिड़ला आदि उपस्थित रहीं। अंत में, कोषाध्यक्ष शिल्पा अग्रवाल ने अतिथियों और सदस्यों का आभार व्यक्त किया।
यह कार्यक्रम महिला सशक्तिकरण और उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ। आत्मरक्षा कार्यशाला ने महिलाओं को सुरक्षा के प्रति जागरूक किया और उन्हें आवश्यक जानकारी प्रदान की।
Post A Comment:
0 comments: