Young man shot dead in broad daylight in city. शहर में युवक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या।
जोधपुर बासनी थाना क्षेत्र के सांगरिया इलाके में सोमवार को दिनदहाड़े एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान सुभाष बिश्नोई के रूप में हुई है, जो दो महीने पहले ही जेल से बाहर आया था।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दो महीने पहले जेल से जमानत पर बाहर आए सुभाष की कुछ लोगों से जमीन का विवाद चल रहा था। जिसके चलते इस घटनाक्रम को अंजाम तक पहुंचाने की आशंका जताई जा रही है।

घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। फिलहाल, आरोपियों की पहचान नहीं हो पाई है।
जोधपुर बासनी थाना हल्के में दिनदहाड़े हुई फायरिंग का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। वीडियो में दिख रहा है कि सुभाष बाइक पर बैठा था, तभी दो लोग उसके पास आते है और फायरिंग कर देते है। इसके बाद सुभाष जमीन पर गिर जाता है।

पुलिस ने जिले में नाकाबंदी कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। वहीं, मौके पर डीसीपी वेस्ट राजश्री राज और पुलिस के अन्य अधिकारी पहुचकर, जांच शुरू कर देते हैं।

स्थानीय लोगों के अनुसार, सुभाष अपने परिवार के साथ गांव में रहता था। उसका परिवार गांव में जमीन विवाद को लेकर भी विवादों में रहा है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Post A Comment:

0 comments: