व्यवस्थाओं का लिया जायजा, अधिकारियों को शीघ्र कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश

जोधपुर। जिला कलक्टर श्री गौरव अग्रवाल ने बुधवार को शहर के आरटीओ और भैरव नाले, सिवरेज ट्रीटमेंट प्लांट उचियाड़ा, विवेक विहार और बासनी बेंदा का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों से नालों और सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट की स्थिति, निर्माण प्रगति, जल निकासी प्रक्रिया और यूटिलिटी शिफ्टिंग के बारे में जानकारी प्राप्त की।

निरीक्षण के दौरान, जिला कलक्टर ने अधिकारियों को नालों के निर्माण, सफाई और मरम्मत कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आरटीओ नाले का कार्य तुरंत शुरू किया जाना चाहिए ताकि क्षेत्रवासियों और आम जनता को राहत मिल सके। उन्होंने शहर के सभी नालों की सफाई और मरम्मत को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का निर्देश दिया।
श्री अग्रवाल ने सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट उचियाड़ा, विवेक विहार और बासनी बेंदा में निर्माण कार्यों का भी निरीक्षण किया। संबंधित अधिकारियों ने उन्हें सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट की स्थिति से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि सिवरेज ट्रीटमेंट प्लांट उचियाड़ा अप्रैल 2025 में, सिवरेज ट्रीटमेंट प्लांट विवेक विहार फरवरी 2025 में पूरा हो जाएगा। सिवरेज ट्रीटमेंट प्लांट बासनी बेंदा का कार्य शीघ्र ही पूरा होने की जानकारी दी गई।
निरीक्षण के दौरान जोधपुर विकास प्राधिकरण, नगर निगम उत्तर और दक्षिण, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, डिस्कॉम, सार्वजनिक निर्माण विभाग, आरयूआईडीपी, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड सहित अन्य उच्च अधिकारी उपस्थित थे।

Post A Comment:

0 comments: